पांढुर्णा
पांढुर्णा जिले के सिवनी ओर राजना फोरलेन हायवे पर एक ढाबे के सामने खड़ी कार को पीछे से एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनो वाहन करीब 50 फीट की दूरी पर घसीटते हुए एक खेत में जा गिरे। घटना मंगलवार की अलसुबह करीब 5 बजे की है।
राज ढाबे के सामने कार क्रमांक MH 32 ये 3640 खड़ी थी। इस दौरान इंदौर से नागपुर जा रही बस क्रमांक MP 13 P 3141 ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। बस में 11 लोग सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए। जिनमें देवास जिले के मोहपुरा निवासी सहना बाई अलावे , लेदर सिंह ओर माधुरी पिता रामलाल शामिल है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुर्घटना होने का कारण ड्राइवर को नींद की झुपकी आने ओर बारिश के चलते यह घटना होना बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हुआ है। दोनो वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लिए हैं। घटना के बाद बडचीचोली चौकी प्रभारी विक्रम बघेल ,डायल 100 के आरक्षक दिनेश वरकड़े ,चालक रुकेश पाटिल ने घायल को पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी है









