पांढुर्णा ( मप्र ) :-

पांढुर्णा जिले में आत्महत्या जैसे मामले लगातार बढ़ती जा रहे हैं। शनिवार को भी एक आत्महत्या का  मामला सामने आया। जहां एक 45 साल के शख्स ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

मामला पांढुरना तहसील के मांडवी गांव का है। जहा शनिवार को एक 45 साल का शख्स फांसी पर एक मकान में झूलते हुए ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना पांढुर्णा पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक की जहां मृतक की पहचान मांडवी निवासी 45 वर्षीय दिलीप पिता फूसिया चोपडे के रूप में हुई। 

परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पीएम कराया गया। मृतक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर पांढुर्णा पुलिस लगातार जांच कर रही है। वही परिजनों से भी इस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

बताया जा रहा है की मृतक के पिता का कुछ दिन पहले निधन हुआ था। तब से मृतक काफी सदमे थे था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की पिता के सदमे के चलते बेटे ने फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।