पांढुर्णा ( मप्र ) :-
लंबे समय बाद पांढुर्ना के सिविल अस्पताल में जटिल ऑपरेशन की शुरुआत हुई है। जिससे उन मरीजों को राहत मिल रही है। जो गरीब होने से उनका पांढुरना सिविल अस्पताल में ऑपरेशन नहीं होता था। ऐसे मरीजों को अस्पताल प्रबंधन छिंदवाड़ा या नागपुर रेफर करते थे। लेकिन दो चिकित्सक की पहल पर ऑपरेशन की शुरुआत हुई है।
इन्होंने की ऑपरेशन की शुरुआत :-
शहर के सिविल अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉक्टर अनमोल अनिल सांबरे यह वह डॉक्टर है जिन्होंने पहली बार सिविल अस्पताल में रहकर ऑपरेशन की शुरुआत की है। जहां एक और
सर्जन डॉक्टर अनमोल संभारे द्वारा एक मरीज की सर्जरी की है। वहीं दूसरी ओर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलेश धाड़से ने एक घायल के हाथ की हड्डी टूटने के बाद उसके हाथ में ऑपरेशन के सहारे रोड डाली जो ऑपरेशन सफल रहा।
BMO ने बनाई नई व्यवस्था :-
शहर के सिविल अस्पताल में जटिल ऑपरेशन शुरू करने में बीएमओ डॉक्टर दीपेंद्र सलेम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पांढुरना सिविल अस्पताल में नई व्यवस्था बनाकर ऑपरेशन की शुरुआत की है। जिससे गरीब वर्ग के मरीजों को सबसे ज्यादा राहत मिली है।