पांढुर्णा:- 

पांढुर्णा में रविवार को दो बड़ी घटना हुई है। जहा जुनेवानी मार्ग पर एक अधेड़ की लाश बारिश में भीगती मिली। वही दूसरी घटना बनगांव के अंधे मोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया है। इस हादसे में दो युवक बुरी तरह घायल हुए। लेकिन हालत गंभीर रहने से उनको नागपुर रेफर किया।

पहली घटना :- 

जुनेवानी मार्ग के बाजू में बारिश से भीगती एक लाश रविवार को  दिखाई देने से राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद डायल 100 के आरक्षक शिव कुमार जाट , चालक सुरेंद्र देवतवाल घटनस्थल पहुंचे। 

जांच पड़ताल के दौरान मृतक के जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की शिनाख्त यादावराव पिता गोविंदराव भुरानी के रूप में हुई। मृतक की उम्र 55 साल है। जो महाराष्ट्र के कोंढाली जिला नागपुर का निवासी है। मृतक के शव के पास मोटर साइकिल क्रमांक MH 40 BS 0802 मिली। हालांकि पुलिस ने बाइक को जप्त करके मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी है।

मृतक की मौत कौनसे कारण से हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होंगा। मृतक के शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है। परिजन पांढुर्णा आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएंगा। फिलहाल मृतक की मौत का कारण अज्ञात है। 

दूसरा मामला :-

पांढुर्णा तहसील के बनगांव के अंधे मोड़ पर फिर एक हादसा हुआ है। जहा किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तरुण अडमाची ओर विक्की उईके के सिर , हाथ और पैर पर गंभीर चोट रहने के कारण दोनों का प्राथमिक इलाज करने के बाद दोनो को नागपुर रेफर कर दिया। दोनो घायल मल्हारा पंखा गांव के निवासी है। घटना के बाद बाइक क्रमांक 

MP 28 ZH 0409 क्षतिग्रस्त  होकर उसका एक पहिया टूटकर अलग हो गया था। यह घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी अजय मरकाम का कहना है की अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।