पांढुर्णा :-

पांढुर्णा तहसील के मारूड के दुर्गा मंदिर में एक चोरी होने का मामला और भंदारगोंदी फोरलेन हायवे पर दो बाइक में भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। जहा एक और मारूड के श्रद्धालुओं ने पुलिस थाने में चोरी की शिकायत की। वही दूसरी ओर दुर्घटना में बुरी तरह घायल को नागपुर रेफर किया है।

मंदिर से सोने के आभूषण और दानराशि ले गए चोर :- 

मारूड के दुर्गा मंदिर में  अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर  मंदिर के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने दुर्गा मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के गले के  सोने के आभूषण और दान पेटी की नगद राशि लेकर चोर फरार हुए।

हालांकि दुर्गा मंदिर समिति के पदाधिकारी  शंकर काले , सुरेंद्र सुले सहित अन्य लोगो ने थाना प्रभारी अजय मरकाम के नाम सहायक उपनिरीक्षक मनीष बनोडिया को शिकायत की। और सभी ने चोरों की तलाश करके उन पर मामला दर्ज कराने की मांग की है। चोरी की इस घटना से सभी श्रद्धालुओं में आक्रोश बना हुआ है। 

भंदारगोंदी हायवे पर दो बाइक में भिड़ंत : दो लोग घायल :-

भंदारगोंदी हायवे में  दो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में घायल भंदारगोंदी निवासी रामकृष्ण पिता गुलाब ढोमने के सिर पर गंभीर चोट रहने ओर खून अधिक बहने के कारण उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद  तत्काल नागपुर रेफर किया है। जिसकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। वही दूसरे घायल का नाम फरदीन अफरोज है। जो टेकडी वार्ड का निवासी है। जिसे भी नागपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनो बाइक क्षतिग्रस्त हुई है।