पांढुर्णा:
पांढुरना तहसील में दो अलग अलग हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल हुए है। जहा एक और दाडीमेटा रेलवे ट्रैक पर काम करते समय लोहे की रॉड गिरने से दो मजदूर घायल हुए। वही दूसरी ओर एक सड़क हादसे में एक युवक का हाथ कुचला। जिसके ऑपरेशन के दौरान घायल के साथ में 100 से अधिक टांके लगाकर उसकी सर्जरी की गई।
पहली घटना :-
हादसे की पहली दाडीमेटा ट्रैक पर दिखाई दी। जहा रेलवे पटरी का काम करते समय दो मजदूर हादसे का शिकार हुए है। इन दोनो मजदूरों पर अचानक लोहे की गिरने से दोनो को गंभीर चोट आई। जन सहयोग से घायल को पांढुरना सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
इस घटना में डोलनखापा निवासी अमर सिंह और जूनापानी निवासी झमन लाल घायल हुए है।

दूसरी घटना :
दूसरी घटना सावरगांव के पास घटित हुई। जहा अज्ञात वाहन से एक युवक का हाथ बुरी तरह कुचल गया। घायल आकाश पिता गजानन सुपटकर के साथ का ऑपरेशन पांढुर्णा सिविल अस्पताल में डॉक्टर निलेश धाडसे , डॉक्टर रुपेश थेटे के द्वारा किया गया।
इस घटना में घायल आकाश के हाथ की उंगली से लेकर कंधे तक पूरी चमड़ी बाहर निकल गई थी। हालांकि ऑपरेशन के बाद घायल सिविल अस्पताल में भर्ती है।