पांढुर्णा ( मप्र ) :-
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में जहर सेवन के मामले में इन दिनों लगातार इजाफा हो रहा हैं। यहां आए दिन जहर सेवन के मामले सामने आ रहे है। बीते 13 घंटे में 3 लोगो ने जहर का सेवन किया है। जिनमे से 2 की हालत गंभीर रहने से नागपुर रेफर किया गया है। वही एक का इलाज पांढुर्णा सिविल अस्पताल में जारी है।
पहला मामला :-
सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक जहर सेवन का पहला मामला ग्राम सालई गांव में सामने आया। जहा निवास करने वाले 28 वर्षीय युवक राजेश पिता मोहनलाल धुर्वे ने जहर का सेवन किया है। जिसे नागपुर रेफर कर दिया।
दूसरा मामला :-
कुर्सीढाना गांव में देखने को मिला। जहा निवास करने वाले 45 वर्षीय रमेश पिता झनकलाल ऊईके ने भी जहर का सेवन किया है। जिसकी हालत गंभीर रहने से उसे नागपुर रेफर कर दिया।
तीसरा मामला :-
परसोंडी गांव मेंसामने आया है। जहा के 45 वर्षीय उमेश देशमुख के द्वारा भी जहर सेवन किया है। जिसका इलाज पांढुर्णा सिविल अस्पताल में जारी है।