पांढुर्णा :-
शहर के रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा बनकर घूम रही 70 साल की बेसहारा एक बुजुर्ग महिला को परेशान होते देख रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना के बाद डायल 100 की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां से एक बुजुर्ग महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस बात को तीन दिन का वक्त बीत चुका है।
लेकिन इन तीन दिनों में इस बुजुर्ग महिला को देखने उसके परिजन नहीं पहुंचे है। जब बुजुर्ग महिला से बात की तो उसने अपना नाम ज्ञानाबाई ओर पति का नाम राजेराम बताया। लेकिन वह कहा की निवासी है। इसकी जानकारी किसी के पास नही है।
आलम यह हैं की यह बुजुर्ग महिला बेसहारा बनकर सिविल अस्पताल के बेड पर पड़ी है। हालांकि स्वास्थ कर्मचारी बुजुर्ग महिला की देखरेख कर रहे है। लेकिन परिजनों के द्वारा महिला की तलाश नही करना एक बड़ा सवाल बन गया है।