पांढुर्णा :-
गोवंश तस्करी मामले को लेकर पांढुर्णा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक काफी सख्त दिखाई दे रहे है। लगातार जारी अवैध व्यवसाय पर कार्यवाही होने के बाद अब गौवंश तस्करी पर एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर अजय देव शर्मा ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए गोवंश के परिवहन करने वाले तीन वाहनों पर राजसात की कार्यवाई कर आदेश जारी कर दिया।
तीन अलग अलग वाहनों में पकड़े थे 43 मवेशी :-
सौसर और लोधीखेड़ा पुलिस ने अलग अलग गौवंश परिवहन मामले में तीन वाहनो को पकड़ा था। जिसमे 43 गौवंश भरे हुए थे। जिनमें से 2 गोवंश की मौत हुई थी। इन तीनो वाहनो पर राजसात की कार्यवाई बुधवार को कलेक्टर अजय देव शर्मा ने की है।
अलग अलग हुई थी कार्यवाई :-
लोधीखेडा पुलिस ने पहली कारवाई 28 फरवरी 2020 को पिकअप वाहन MH 31 DS 0558 में भरकर 9 गौवंश को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके पिकप वाहन को जप्त किया था।
दूसरी कार्यवाई 8 मई 2022 को सौसर पुलिस ने वाहन क्रमांक UP 78 BT 9215 पर की थी इस वाहन में 25 गोवंश भरे थे ।
तीसरी कार्यवाई सौसर पुलिस ने टाटा सूमो वाहन क्रमांक MH 03 BE 6967 पर की गई थी। इस वाहन में 8 मवेशी भरे हुए थे।
यह है वाहन मालिक :-
पिकप वाहन मालिक ज्योति पति सुभाष नाईक नागपुर के दुर्गा माता मंदिर हिंगणा रोड महाराष्ट्र , दूसरे वाहन मालिक इब्ररान मुसलमान पिता गफूर मुसलमान , निवासी हैदरपुर हरमाउ, जिला कानपुर, उत्तरप्रदेश और तीसरे वाहन मालिक सचिन पिता चंद्रकांत अंबेड़े निवासी नवनीतलाल हवेली वाड़ी, गांधी मार्केट घाटकोपर मुंबई के नाम से दर्ज है। तीनो वाहन मालिक के वाहन पर राजसात की कार्यवाही हुई है।