पांढुर्णा

पांढुर्णा तहसील के पेंड़ोनी में फिर एक किसान पर जंगली सुवर ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे की है।

घायल किसान का नाम कैलाश पिता प्यारेलाल कोरडे है। परिजनों ने घायल किसान को तत्काल पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाकर भर्ती किया।

डॉक्टर ने बताया कि घायल के जांघ , हाथ ,पैर ओर पीठ पर काटने के बड़े घाव बने है। जिसका प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया।

किसान कैलाश ने बताया कि वह ट्रैक्टर से रोटावेटर कर रहा था। प्यास लगी तो वह कुएं के पास बैठकर पानी पी रहा था। इस दौरान जंगली सुवर ने पीछे से हमला करके काटना शुरू कर दिया। किसान जोर जोर से चिल्लाने के बाद आपसपास के किसान दौड़ पड़े। तब जाकर किसान की जान बची।

किसान के अनुसार पेड़ोनी के जंगल में जंगली सुवर का झुंड है। जहां अक्सर किसानों पर जंगली सुवर हमला करते है।