पांढुर्णा ( मप्र ) :-
पांढुर्णा जिले की सबसे बड़ी नपा पालिका में कार्यरत कर्मचारी वेतन को तरसे है। आलम यह है की इन कर्मचारियों को बीते दो माह का वेतन नहीं मिला है। वही तीसरे माह की रफ्तार जारी है। वही महज अगस्त माह का आधा वेतन देकर कर्मचारियों को राहत जरूर दी है। अब नपा कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजरने को मजबूर हो गए हैं। जिससे सभी का टेंशन काफी बढ़ गया है।
378 कर्मचारी , ₹90 लाख प्रतिमाह खर्चा :-
पांढुर्णा नगर पालिका के अधीन कुल 378 स्थाई ,अस्थाई और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी तैनात है। खास बात यह है की इन सभी कर्मचारियों के वेतन की लागत ₹90 लाख तक जाती है। लेकिन वर्तमान में नपा के पास फंड नहीं रहने से यहां सभी परेशान है।
जनवरी माह से बिगड़े हालात ,शासन से नही आ रही चुंगी , बढ़ी परेशानी :-
सीएमओ नितिन बिजवे के मुताबिक जनवरी माह से शासन से चुंगी फंड नहीं आ रहा है। जिसके कारण यहा वेतन के लाले बढ़ गए हैं। जिससे समय पर वेतन नहीं मिलने से सभी की परेशानी काफी बढ़ गई है।
सफाई कर्मी बोले -साहब कैसे करेंगे गुजारा :-
नपा के सफाई कर्मी ने सीएमओ नितिन बिजवे से मुलाकात कर वेतन देने की गुहार लगाई है। सभी सफाई कर्मचारियों ने सीएमओ से गुहार लगाई की वेतन समय पर नहीं मिलने उनके परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा हैं। जिसको लेकर सीएमओ ने भरोसा दिया है। की आचार संहिता खत्म होते ही नपा के आय के साधन बढ़ाकर कर्मचारियों को समय पर वेतन देने का भरोसा दिया है।
