पांढुर्णा :- 

 भंदारगोंदी गांव इन दिनों पत्थर बाजी से काफी सुर्खियों में है। दरअसल यहां कोई पत्थर बरसा कर लोगो को दहशत में डाल दिया है। पत्थरबाजी की यह परेशानी पिछले एक सप्ताह से जारी है। हर दिन बढ़ रही इस घटना से पुलिस उस शरारती तत्व को ढूंढ रही है। जो पत्थर मारकर लोगो को परेशान किया जा रहा है।

दिन रात कभी भी बरसते है पत्थर :-

भंदारगोंदी गांव में रहने वाले शेषाराव सहारे बताते है कि सहारे मोहल्ले में ही दिन हो या रात कोई भी समय में मकानों पर पत्थर बरस रहे है। जिससे जिस घर में पत्थर आ रहे है। इस घर का पूरा परिवार दहशत में है।

पत्थर बाज पर नजर ,पुलिस के सामने गिरे पत्थर :- 

भंदारगोंदी के सरपंच सुरेंद्र वाडिवा ओर सहारे मोहल्ले में रहने वाले लोगो ने इस घटना की शिकायत पांढुर्णा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि शिकायत के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची। ओर पुलिस के सामने ही पत्थर गिरते देख पुलिस भी हैरान रह गई।  हालांकि थाना प्रभारी अजय मरकाम के मुताबिक पत्थर बरसाने वाला गांव का ही कोई शरारती तत्व के लोग है। जो पत्थर मारकर लोगो को परेशान कर रहे है। थाना प्रभारी के अनुसार ऐसे की  पुलिस तलाश कर अच्छा सबक सिखाने वाली है।