पांढुर्णा –
जलालखेड़ा से सौसर जा रही बारातियों से भरी चलती बस क्रमांक MP 28 P 0699 से कंडक्टर अचानक नीचे गिर गया। घटना शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे की है। घायल का नाम देवीलाल आहके उम्र 26 साल है। जो सौसर का निवासी है।
चक्कर आने से गिरा कंडक्टर –
घायल ने बताया कि वह बस के गेट के पास खड़ा था। अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिरने करीब 15 फिट तक लुढ़कते गया। घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल की दाडी ओर चेहरे पर घाव रहने से इलाज किया गया। हालांकि तब तक बस को रोका गया।
जिसने भी यह घटना देखी तो बस में सवार बाराती ओर आसपास के लोग काफी घबरा गए थे।