पांढुर्णा 

पांढुर्णा तहसील के पीपलपानी गांव एक 60 साल का बुजुर्ग अचानक कुएं में गिरने से उसकी मौत हुई। घटना शुक्रवार की देर रात की है।

खटिया के सहारे निकाला मृतक का शव –

मृतक का नाम रांचीलाल पिता मोतीराम उईके है। परिजनों के अनुसार रात को अंधेरा होने से लाश नहीं मिली। आखिर शनिवार की  दोपहर 2 बजे कुएं में शव मिला। जो कुएं  में फंसा था। परिजनों ने खटिया के सहारे कुएं से बुजुर्ग का शव निकाला। ओर ट्रैक्टर के सहारे उसे पीएम कराने परिजन पांढुर्णा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

मौत का खुलासा नहीं ,जांच शुरू –

जांच अधिकारी लखन भीमटे ने बताया कि मृतक कुएं में कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है। घटना के समय कुएं में गिरते किसी ने भी नहीं देखा था। इसलिए मृतक की मौत का कारण पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस पूछताछ कर रही है।