पांढुर्णा :-
सोमवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना हुई है। इस सड़क दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हुए है। हालांकि घायलो को तत्काल सिविल अस्पताल में लाया। जहा घायलों का इलाज जारी है।
पहली घटना :-
चीचखेड़ा फोरलेन हाईवे पर हुई। जहा चलती बाइक से एक महिला नीचे गिर गई। जनसहयोग से घायल महिला को पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया। जहा महिला के सिर पर गंभीर चोट रहने से महिला का इलाज जारी है। महिला का नाम प्रतीक्षा सुनील रेवतकर है। जेपी ईदगाह के पास निवास करती है।
दूसरी घटना :-
रझाड़ीपीपला के पास घटित हुई। जहा किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अर्जुन करदाते को टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार झाड़ियों में जा घुसा। जिसे सिर पर गंभीर चोट आने से उसे भर्ती किया है। घायल रानी दुर्गावती वार्ड का निवासी है।