खेत मे महिला पर सांप का हमला ,महिला घायल ,इलाज जारी

पांढुर्णा :-

शनिवार को खेत मे काम करते समय एक महिला को सांप ने काट दिया परिजनों ने तत्काल महिला को पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया जहां इलाज जारी हैं

मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष वार्ड निवासी लीलाबाई पति रामराव केवटे अपने खेत मे कपास बिन रही थी इस दौरान एक सांप ने महिला को काट दिया 

परिजनों उसे तत्काल पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया जहां महिला का इलाज जारी हैं