पांढुर्णा
पांढुर्णा शहर के तिलक वार्ड में एक 25 साल की युवती ने घर के ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की है।
मृतक का नाम जोतसना पिता भाऊराव राउत है। जिसकी उम्र 25 साल है। जो तिलक वार्ड की निवासी है।
पिता भाऊराव ने बताया कि उसकी बेटी जोतसना नागपुर के एक निजी हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करती है। लेकिन वह 20 दिन से नागपुर से पांढुर्णा घर पर आई थी। उसके बाद वह नागपुर ड्यूटी नहीं गई थी।
सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि मृतक की मौत के कारण का पता नहीं लगा है। लेकिन यह बात सामने आई है कि मृतिका नागपुर में जॉब करती थी। जो वापस आने के बाद घर पर ही थी।
घटना के दौरान पिता खेत गया था। ओर मां किसी धार्मिक कार्यक्रम में बाहर गई थी। इसी का फायदा उठाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस युवती की मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है।









