पांढुर्णा ( मप्र ) :-
बीते 12 घंटे में दो लोगो की मौत के मामले सामने आए है। जहां एक और एक किस को खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरी और एक महिला का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई।
पहला मामला :-
चांगोबा गांव में पहला मामला सामने आया है। जहां खेत में बिजली का वायर जोड़ते समय किसान सीताराम पिता मायाराम धुर्वे को अचानक करंट लग गया। इस घटना में सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पीएम कराया इस घटना से मृतक के परिजन काफी सदमे में है।
दूसरा मामला :-
दूसरा मामला पांढुर्णा शहर के रानी दुर्गावती वार्ड में स्थित एतश कॉलेज के पास एक कुएं में सामने आया । जहां एक महिला की लाश कुए में तैरती दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद महिला पुलिस उप निरीक्षक अनीता सराठे और उनकी टीम मौके पर पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान संतोषी माता वार्ड निवासी जनीबाई पति कचरू इवनाती के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते महिला ने आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि महिला पुलिस उप निरीक्षक अनीता सराठे इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।
