पांढुर्णा ( मप्र ) :-

 ग्राम टेमनीकला गांव में एक ही परिवार में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस विवाद में छोटे भाई और उनके बेटे ने बड़े पिताजी पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहू लुहान कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल लाया जहा इलाज जारी हैं। वही पुलिस इस मामले की जांच कर जल्द मामला दर्ज करेंगी।

कुल्हाड़ी से घायल का नाम राजू पिता राजेराम जैसवाल है जिसकी उम्र 50 साल है। राजू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमले के कारण बड़ी चोट बनी हुई है।

खेत में पानी सिंचाई को लेकर विवाद :-

पुलिस के मुताबिक राजू और पतिराम जैसवाल दोनो सगे भाई है। खेत का बटवाड़ा अलग अलग हुआ है। लेकिन खेत के किए को लेकर आए दिन इन दोनो का विवाद होता है। बुधवार को भी खेत में सिंचाई को लेकर विवाद पैदा हो गया जो खूनी संघर्ष में बदल गया।

@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

बस ने बाइक सवार को कुचला ,दो की हालत गंभीर,दोनों नागपुर रेफर…

पांढुर्णा :-

चीचखेड़ा मार्ग पर एक बस ने बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल हुए। दोनों को पांढुर्णा  सिविल अस्पताल लाया।  जहां दोनों को गंभीर चोट रहने के कारण नागपुर रेफर कर दिया। 

 घायल का नाम जामलापानी निवासी अशोक पिता फूलाराम इवनती है।  वही कौड़िया निवासी रोहित पिता रामकिशन उइके है। दोनों के हाथ पैर की हड्डी टूटी है। वही सर पर गंभीर चोट है। बता दे की बस पांढुर्णा से सिराठा होते हुए बस का संचालन प्रतिदिन होता है। उसी बस में बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया है।