पांढुर्णा ( मप्र ) :-

पांढुर्णा क्षेत्र में दो बड़े हादसे हुए है। एक हादसे में एक महिला की आंख फूट गई जिसे नागपुर रेफर किया है। वही दूसरी घटना में हाइवे पर बकरी को बचाने बाइक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार हुए है। इस हादसे में एक युवक के हाथ की हड्डी टूटी हुई है। हालांकि दोनो घायल का इलाज पांढुरना सिविल अस्पताल में जारी है।

पहला मामला :-

शहर के सांई मंदिर टेकडी मार्ग पर एक दाना मिल में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां दाना मिल में काम करते समय एक महिला का पल्लू मशीन में फंसने से महिला की एक आंख फूट गई। महिला को तत्काल पांढुरना सिविल अस्पताल में लाया जहां से उसकी हालत गंभीर रहने से उसे नागपुर रेफर कर दिया। महिला का नाम निर्मला पति सुभाष  ढोबारा है। जो संतोषी माता वार्ड की निवासी है। इस घटना से अन्य महिलाएं काफी घबरा गई थी।

दूसरा मामला :-

भंदारगोंडी बायपास पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। जहां सड़क पार कर रही एक बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए। घायलों को तत्काल पांढुर्णा अस्पताल में लाया। जहां एक युवक के हाथ के हड्डी टूटने के कारण उसे नागपुर रेफर कर दिया। घायल के मुताबिक दोनों नागपुर से सीहोर के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे इस दौरान यह हादसा हो गया।