पांढुर्णा
पांढुर्णा जिले के भंदारगोंदी में फिर एक 22 साल की युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की रात की है। जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार की दोपहर में परिजन ओर पुलिस की मौजूदगी में किया गया।
मृतक युवती का नाम रुचिका पिता राजेंद्र हिवसे हैं। जिसकी उम्र 22 साल है। जो भंदारगोंदी की निवासी है।
पांढुर्णा थाने में पदस्त एएसआई अशोक तूरिया ने बताया कि युवती की मौत फांसी लगाकर हुई है। लेकिन युवती के हाथ पर ब्लेड से काटने के भी निशान मिले है।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने मौत का कारण नहीं बता रहे है। लेकिन मामला काफी गंभीर है।
सबसे पहले यह घटना मृतक की मां ने देखा जब वह शादी से वापस घर लौटी। इस दौरान घर के दोनों गेट बंद मिले। खड़की से देखा तो उसकी बेटी फांसी के फंदे पर झूलती दिखाई दी।









