पांढुर्णा मप्र :-

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका का दर्जा प्राप्त पांढुर्णा नगर पालिका इन दोनों आर्थिक संकट से जूझ रही है। यही वजह है कि पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारियों ने काम बंद करने की चेतावनी दे दी। गुरुवार को सभी सफाई कर्मचारियों ने सफाई का काम बंद करके आक्रोश नपा के प्रति आक्रोश जताया है।

आधे माह का वेतन , कैसे मनाएंगे दीपावली :-

दीपावली त्यौहार कैसे मनाएंगे इसको लेकर सभी कर्मचारियों का टेंशन काफी बढ़ गया है। दरअसल बीते तीन माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से सभी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

 सफाई कर्मचारियों का कहना है कि बीते दो माह में नगर पालिका से सभी को आधे आधे माह का वेतन दिया है। जिससे सफाई कर्मचारियों का गुजारा होना दुभर  हो गया है।

378 कर्मचारी है कार्यरत ,सभी परेशान :-

पांढुर्णा नगर पालिका में कल 378 कर्मचारी कार्यरत है। जो प्रतिदिन अपनी जिम्मेदारी निभाकर काम करते हैं। लेकिन बीते तीन माह से लगातार वेतन नहीं मिलने और आधा वेतन देने को लेकर सभी परेशान है। जिसका हल नगर पालिका प्रशासन नहीं निकल रही है। आलम यह है कि सभी कर्मचारी अपने परिवार का पालन पोषण करने में समर्थ दिखाई दे रहे हैं।