पांढुर्णा ( मप्र ) :-
पांढुर्णा शहर के अंबा वार्ड के एक सुने मकान में चोरी की वारदात घटित होने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश करके नगद राशि सहित अन्य सामग्री लेकर कर फरार हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक यह चोरी की घटना अंबा वार्ड निवासी पुष्पा नन्हे नामक महिला के घर हुई है। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य बाहर गांव गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में सूने मकान से नगद राशि सहित अन्य घरेलू सामग्री चोरी होने की बात सामने आई है। हालांकि मकान मालिक पांढुर्णा पहुंचने के बाद ही घर से क्या चोरी हुआ है। इसकी पुष्टि होगी। वही पांढुर्णा पुलिस इस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पहले होती है रैकी फिर करते है चोरी :-
इस मामले चोरी के मामले में यदि पुलिस की माने तो पहले अज्ञात चोर सूने मकान की रैकी करते हैं। उसके बाद चोर रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। अंबा वार्ड में हुई चोरी के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जहां अज्ञात चोरों ने पहले सूने मकान की रेकी की उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
