पांढुर्णा मप्र :-
बनगांव चेकपोस्ट पर महाराष्ट्र की कार से जप्त ₹1,29,210 राशि गुरुवार को पांढुर्णा पुलिस ने छिंदवाड़ा कलेक्टर मनोज पुष्प के आदेश के बाद मंदिर के पुजारी को सौप दी है।
बता दे की 28 अक्टूबर 2023 को कार क्रमांक एमएच 27 डीएल 3534 से ₹1,29,210 की राशि जप्त करके अधिकारियों ने पांढुर्णा पुलिस थाने में अभिरक्षा में रखी गई थी। गुरुवार को महाराष्ट्र के चांदूररेलवे के मालखेड में स्थापित एक मंदिर के पुजारी शिवानंद पिता केदार पूरी छिंदवाड़ा कलेक्टर मनोज पुष्प का आदेश लेकर पांढुरना पुलिस थाना पहुंचे जहा उन्होंने कलेक्टर का आदेश देकर सभी राशि वापस ली है।
तीन पर कार्यवाही,दो लोगो ने नही पेश किए सबूत :-
विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर पांढुर्णा प्रशासन ने चेक पोस्ट लगाई गई है। जहां महाराष्ट्र की ओर से मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की जाती है। इस दौरान बनगांव और बड़चिचोली चेक पोस्ट पर तीन अलग-अलग वाहनों से राशि बरामद की गई थी। लेकिन महज एक वाहन मालिक ने गुरुवार को अपने दस्तावेज पेश करके राशि वापस ले ली। लेकिन अभी तक दो वाहन चालक ऐसे हैं। जिनके पास से राशि जप्त होने के बाद वह राशि परिवहन के सबूत नहीं दे सके। जिसके चलते जब तक की गई राशि पांढुर्णा पुलिस की अभी रक्षा में रखी गई है।










