पांढुर्णा 

शहर की मुख्य सड़क पर बने ब्रेकर से उछलने से एक 65 साल की महिला बुजुर्ग बुरी तरह घायल हुई। घटना गुरुवार की दोपहर 2 बजे के आसपास की है।

घायल महिला का नाम सुशीला उईके है। जो महाराष्ट्र के नरखेड तहसील के जूनोना गांव की निवासी है। घायल के बेटे ने बताया कि दोनों मां बेटा मोटर साइकिल से गुजरखेडी गांव जा रहे थे। इस दौरान मुख्य सड़क के ब्रेकर से बाइक के पीछे बैठी मां सुशीला उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर गई। 

जन सहयोग से घायल को सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती किया। लेकिन इलाज के दौरान घायल महिला के सिर पर गंभीर चोट रहने ओर बेहोश रहने से उसे नागपुर रेफर कर दिया।