पांढुर्णा :
पांढुर्णा जिले के सौसर कपास व्यापारी के घर में लाखो की डकैती कांड में मकान मालिक राजेंद्र सावल और उसकी पत्नी कल्पना सावल की हिम्मत को लेकर काफी चर्चा चल रही है।
दरअसल शुक्रवार की देर रात को 7 डकैतो ने व्यापारी के घर में घुसकर बुजुर्ग पति पत्नी को बंधक बनाया। इस दौरान पति राजेंद्र को दीवान सोते समय साडीयो से बांध दिया गया। जिसे देख पत्नी कल्पना को राह नही गया ओर उसने डकैतो से गुहार लगा दी। डरी सहमी पत्नी कल्पना सावल ने डकैतो से कह दिया की घर से सब लेकर जाओ। लेकिन मेरे पति के साथ मारपीट मत करो। महिला की यह गुहार सुनकर डकैतो ने मानवता दिखाई। ओर बिना मारपीट किए घर में रखा सोना चांदी और नगद राशि लेकर फरार हुए। जिसकी कीमत 22 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है लेकिन जाते जाते बुजुर्ग महिला ने डकैतो से थैंक्यू बोलकर आभार मान लिया। जिससे दोनो बुजुर्ग पति पत्नी की जान बच गई।

पड़ोसी की दो बाइक पर 6 डकैत फरार ,एक कहा हुआ गायब ?
सौसर में हुई सबसे बड़ी डकैती कांड को 7 अज्ञात डकैतो ने अंजाम दिया है। यह कौन है। ओर कहा के निवासी है। इसका जवाब सौसर पुलिस के पास भी नहीं है। लेकिन यह अभी डकैत काफी चालाक और शातिर है। डकैती करने के बाद उन्होंने पड़ोसी मियाज खान और अन्य एक व्यक्ति की मोटर साइकिल लेकर 6 डकैत फरार हुए। लेकिन एक डकैत मौके से कहा गायब हुआ। इसको लेकर पुलिस के लिए बड़ा सवाल बन गया है।

सौसर में आज एक की सबसे बड़ी डकैती :-
जानकार बताते है कि सौसर के राजेंद्र सावल के घर हुई डकैती आज तक की सबसे बड़ी घटना है। लेकिन इस वारदात में गनीमत रही की मकान मालिक को डकैतो ने कोई जनहानि नही पहुचाई। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या कहते है थानेदार :-
इस मामले में सौसर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले का कहना है डकैती की वारदात के पहले उन्होंने पहले मकान की रेकी कि उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। लेकिन शनिवार की शाम तक कोई पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।