पांढुर्णा :
पांढुर्णा शहर के 30 वार्डों में बढ़ते कचरे को लेकर नगर पालिका परेशान है। आलम यह हैं कि हर घर में लगातार बढ़ते कचरे के परिवहन को लेकर नगर पालिका प्रशासन को 8 नए वाहन को क्रय करना पड़ा।
कलमगांव में होंगा कचरे का परिवहन :-
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे के अनुसार शहर के 30 वार्डो के घर घर से कचरे का बढ़ते संग्रहण को देखते हुए कलमगांव के कचरा डंप में इस कचरे फेंका जाएगा।

बताया जा रहा है की कचरा वाहन की कमी के चलते शहर में हर घरों में कचरे का संग्रहन काफी बढ़ गया था। जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कचरा वाहन खरीदने का प्रस्ताव पास किया। और 8 नए कचरा वाहन क्रय किए। जिसकी पूजा सीएमओ नितिन बिजवे , स्वच्छता निरीक्षक अजय कड़वे , अध्यक्ष संदीप घाटोड़े , उपाध्यक्ष ताहिर पटेल और पार्षद मौजूद रहे