पांढुर्णा :-

पांढुरना तहसील के गोरलीखापा के लोगो में उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव के एक मकान में एक व्यक्ति अपने ही घर में फांसी पर झूलता दिखाई दिया। परिजनो ने तत्काल इस घटना की सूचना नांदनवाडी पुलिस को दी। 

सूचना के बाद नांदनवाडी पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र यादव घटना स्थल पहुंचे। जहा मृतक की पहचान 55 वर्षीय पप्पू पिता दानजी पिंजारकर के रूप में हुई।

मानसिक तनाव से परेशान था मृतक :- 

 नांदनवाडी की जांच और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मृतक मानसिक तनाव में कुछ दिनों से परेशान रहता था। जिससे परेशान होकर पप्पू फांसी के फंदे पर झूल गया। इस घटना से मृतक के परिजनो के रो रो के बुरे हाल है।