पांढुर्णा (मप्र) :-
शहर – ग्रामीण और बहार गांव के ऐसे फरार वारंटी जो विगत कई सालों से पांढुर्णा पुलिस से कोसों दूर है। जो न ही पेशी पर आ रहे हैं और न ही उनकी जानकारी पुलिस को मिल पा रही है। ऐसे आरोपियों की संपत्ति नीलाम हो सकती है
47 आरोपियों की संपत्ति की खोजबीन जारी :-
ऐसे 47 स्थाई वारंटी की सूची पांढुर्णा तहसीलदार विनय ठाकुर ने कलेक्टर के आदेश के बाद बनाई है। जिनकी चल अचल संपत्ति नीलम होगी। जिसको लेकर हल्का पटवारी ,राजस्व निरीक्षक और कोटवार इन आरोपियों की संपत्ति की खोजबीन में लगे हैं वहीं राज्य से रिकॉर्ड भी कंगाल जा रहे हैं।
इन धाराओं के तहत होंगी नीलामी :-
पांढुर्णा तहसीलदार विनय ठाकुर ने बताया कि कुल 47 स्थाई वारंटी है। जिनकी तलाश जारी है। लेकिन पुलिस विभाग द्वारा तलाश करने के बावजूद नही मिलने के चलते सभी पर सीआरपीसी की धारा 82 /83 के तहत आरोपियों की संपत्ति की नीलामी के कार्रवाई की जाएगी।