पांढुर्णा :-

तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित जाटलापुर जलाशय में मंगलवार को क्षत विक्षप्त लाश दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अधिक बदबू फैलने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। कोटवार और पटवारी की सूचना के बाद पांढुर्णा पुलिस घटनास्थल पहुंची।

मृतक की 25 से 30 साल तक की उम्र :- 

 सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रघुवंशी के मुताबिक मृतक युवक है। जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 साल के आसपास है। शव लगभग 5/6 दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि शव वाहन की सहायता से शव को पांढुरना पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएंगा।

हत्या या आत्महत्या ? बना है रहस्य :- 

 मृतक कौन है। ओर  वह कहा का निवासी है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मृतक की हत्या हुई है। या उसने  आत्महत्या की है। आज यह भी रहस्य बना हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। वही मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।