पांढुर्णा मप्र :-

पांढुर्णा क्षेत्र में जहर सेवन के मामले और सड़क हादसे में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 12 घंटे में दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर पति पत्नी के विवाद में एक 29 साल के युवक ने जहर का सेवन कर लिया जिसे नागपुर रेफर किया है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पहला मामला :-

राजना और मेहराखापा मार्ग पर पहली घटना घटित हुई है। जहां  एक भीषण सड़क दुर्घटना में 45 साल के शख्स की मौत हुई है। मृतक का नाम ठाकुरदास पिता सुंदरलाल परियानी है। जो नागपुर के झरी पटका का निवासी है। हालांकि घायल को  पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया था। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जहां डॉक्टर ने ठाकुरदास को मृत घोषित कर दिया।

दूसरा मामला :-

सड़क दुर्घटना का दूसरा मामला मोरगोंदी ओर अंबाडा मार्ग पर सामने आया है। जहां एक मैजिक वाहन का टायर फटने के बाद दो युवक बुरी तरह घायल हुए थे। दोनों को रेफर किया गया था। लेकिन सिर पर गंभीर चोट रहने के कारण लेंडोरी निवासी देवीदास धुर्वे की इलाज के दौरान मौत हुई है। वही दूसरे घायल का इलाज छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

इधर पत्नी से विवाद पति ने पी लिया जहर :-

पति-पत्नी की विवाद में पति ने आवेश में आकर जहरीली दवा का अधिक सेवन कर लिया। परिजनों ने युवक को पांढुर्णा सिविल अस्पताल में लाया। लेकिन युवक की हालत गंभीर रहने से उसे नागपुर रेफर कर दिया। मामला वाडेगांव का है। और जहर सेवन करने वाले युवक का नाम 29 वर्ष वर्षीय प्रदीप पिता सज्जन डोंगरे है। हालांकि युवक का इलाज नागपुर के अस्पताल में जारी है जहां युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।