पांढुर्णा 

बारिश में सांप काटने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 17 दिनों में अब तक 11 लोग शुक्रवार तक सर्पदंश के शिकार हुए है।

गुरुवार की देर रात को नींद में सांप ने दो अलग अलग लोगों को सांप ने काट दिया। जिनमें एक 13 साल का बालक ओर 60 साल की महिला शामिल है।

शहर के जवाहर वार्ड में पहली घटना सामने आई। जहां निवास करने  वाले 11 वर्षीय ईशान पिता इमरत ईरपाची घर में सोया था। इस दौरान बालक के पैर पर किसी जहरीले सांप ने काट दिया। 

दूसरी घटना चाटवा गांव में घटित हुई। जहां 60 वर्षीय बेबी पति नत्थू रायसेने को भी सांप ने काट दिया। दोनो घटना करीब 2 घंटे में अलग अलग घटित हुई। देर रात को ही परिजनों ने पांढुर्णा सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती किया। जहां दोनों का इलाज जारी है।