पांढुर्णा 

पांढुर्णा तहसील के तिगांव स्थित हायवे की टी प्वाइंट पर दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत होने से दोनो बाइक सवार बुरी तरह घायल हुए। घटना गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे की है।

जन सहयोग से घायलों को पांढुर्णा सिविल अस्पताल में लाया। इलाज के दौरान तिगांव निवासी ओमकार भोजने के जबड़े में बाइक का हैंडल घुसने से दांत टूटने ओर बेहोश रहने  के चलते उसे गंभीर हालत में नागपुर रेफर कर दिया।

दूसरा घायल मारुड निवासी रविन्द्र कुमरे के सिर पर गंभीर चोट रहने से उसका प्राथमिक इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।

डॉक्टर अतुल के अनुसार ओमकार बेहोश रहने ओर जबड़ा टूटने से हालत काफी चिंताजनक बनी है।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हायवे की टी प्वाइंट पर ओमकार हाईवे की सड़क पार कर रहा था। ओर रविन्द्र तिगांव की ओर जा रहा था। इस दौरान दोनों की भिड़ंत हुई।