पांढुर्णा :-

पांढुर्णा के सिविल अस्पताल में लाते समय 108 संजीवनी वाहन में दो अलग-अलग गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी होने का मामला सामने आया है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता और महिलाओ के परिजनों के सहयोग से गर्भवती का प्रसव किया। हालांकि वाहन चालक ने तत्काल दोनों  महिला को शहर के  सिविल अस्पताल लेकर पहुंचाकर प्रसूसा महिलाओ को भर्ती किया है। यह दोनो डिलेवरी शुक्रवार की देर रात को होना बताया जा रहा है।

हरदौली में पहला मामला :-

 हरदोली गांव में रहने वाली शोभा बाई को प्रसव पीड़ा होने के बाद 108 वाहन को परिजनो ने गांव बुलाकर महिला को  सिविल अस्पताल लाते समय रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा होने से कुछ ही मिनटों में  महिला ने एक लड़की लक्ष्मी को जन्म दिया। 

अंवाडा खुर्द में दूसरा मामला :- 

अंबाडा खुर्द में निवास करने वाली मोनिका नामक गर्भवती महिला को भी सिविल अस्पताल में लाते समय 108 वाहन डिलेवरी हुई है। महिला एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया है।