पांढुर्णा ( मप्र) :-

बुधवार को हिवरासेनाडवार ओर जवाहर वार्ड के रामनगर इलाके में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना हुई है। जहां अलग अलग दो वाहनों की टक्कर से चार लोग बुरी तरह घायल हुए। जिनमें से दो की हालत गंभीर रहने के कारण दोनों को नागपुर रेफर कर दिया है।

हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,3 लोग घायल :-

बुधवार को पहली घटना हिवरासेनाडवार के फोरलेन हाईवे पर घटित हुई। जहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कारवार निवासी गजानन धुर्वे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए। घायलों को एक निजी वाहन और डायल 100 की टीम ने तीनों को पांढुर्णा सिविल अस्पताल में लाया। लेकिन इलाज के दौरान गजानन के सिर पर गंभीर चोट रहने के कारण उसे नागपुर रेफर कर दिया। वही विमल धुर्वे और निशा धुर्वे का इलाज पांढुर्णा सिविल अस्पताल में जारी है।

बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर ,नागपुर रेफर :-

बुधवार को दूसरी घटना जवाहर वार्ड के रामनगर इलाके में घटित हुई। जहां बाइक सवार ने पैदल जा रहे रामनगर निवासी महादेव हजारे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महादेव बुरी तरह घायल हुआ। जन सहयोग से घायल को पांढुर्णा सिविल अस्पताल में लाया। लेकिन महादेव के सिर पर गंभीर चोट रहने के कारण उसे भी नागपुर रेफर कर दिया।

घायल के परिजन के पास नहीं थी राशि,दिए ₹5000 : –

हिवरासेनाडवार के फोरलेन हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना बुरी तरह घायल हुए गजानन धुर्वे को नागपुर रेफर किया था। लेकिन परिजनों के लेकिन परिजनों के पास नगद राशि नहीं रहने के कारण परिजन घायल को नागपुर नहीं ले जा सके। जब यह खबर पांढुर्णा शहर की सामाजिक संस्था वाहेगुरु फाउंडेशन की टीम को लगी तो उन्होंने ₹5000 नगद देकर घायल को नागपुर ले जाने के लिए कहा तब जाकर परिजन गजानन को नागपुर लेकर गए।