पांढुर्णा 

तत्काल मिलने वाली सौसर की डायल 100 वाहन क्रमांक MP 04 TA 6121 को रविवार को धक्का मारने को पुलिस कर्मियों को मजबूर होना पड़ा। 

इस वाहन को शुरू करने के लिए सौसर पुलिस को धक्का मारना पड़ा। करीब आधे घंटे तक वाहन को शुरू करने के लिए पुलिस कर्मी मशक्कत करनी पड़ी। 

आखिर पुलिस को मेकेनिकल को बुलाना पड़ा। बाद में पता चला कि डायल 100 वाहन के गेर बॉक्स में खराबी आई है। जिससे वाहन को सुधारने गैरेज भेजना पड़ा।

ड्राइवर का कहना है कि वाहन की बैटरी ओर उसके गेर बॉक्स में खराबी आई है। 

थाना प्रभारी रूपलाल उईके का कहना है कि डायल 100 में खराबी आने से उसे सुधार करने गैरेज भेजा गया है। शिकायत कर्ताओं की  शिकायत पर थाने की पुलिस मदत करने का काम कर रही है।