पांढुर्णा :-
पांढुर्णा में रहने वाले दो अलग अलग लोगो की मौत मध्यप्रदेश के खंडवा के हरसूद और पंजाब के चंडीगढ़ में होंने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों में एक खंडवा के दादाजी धूनेवाले के भक्त है। ओर दूसरा मृतक शासकीय शिक्षक है।
चंडीगढ़ में शिक्षक ने भी तोड़ा दम :-
पांढुर्णा नगर पालिका स्कूल में पदस्थ शिक्षक प्रकाश घाटोड़े को चंडीगढ़ में हार्ट अटैक आने से उनकी भी मौत शुक्रवार की रात को हुई है। बताया जा रहा है की मृतक पूरे परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। जहा उनको अचानक अटैक आने से उनकी मौत हुई। मृतक का शव रविवार को पांढुरना लाया जाएंगा। इस घटना से परिवार , शिक्षा विभाग और गुरुदेव सेवा मण्डल में शोक की लहर छाई हुई है।
खंडवा से वापस आते समय आया अटैक :-
खंडवा के दादाजी महाराज की पूजा अर्चना करने के बाद पांढुर्णा लौट रहे दादाभक्त मनोहर अरमरकर को खंडवा से 65 किमी दूर स्थित हरसूद गांव के पास अचानक हार्ट अटैक आने से उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है। बताया जा रहा है की मनोहर अरमरकर पांढुर्णा से खंडवा तक गुरु पोर्णिमा के उपलक्ष पर प्रतिवर्ष 75 साल से दादाजी महाराज का रथ लेकर पैदल रवाना होते है।इस साल भी वे रथ लेकर खंडवा लेकर गए थे। लेकिन वापस लौटते समय उनकी मौत हुई। जिनका अंतिम संस्कार शुरूवार को किया गया।