पांढुर्णा :-
अमरावती मार्ग पर हुई सड़क हादसे के बाद दो घायल कई समय तक सड़क के किनारे पड़े रहे। घायलो का खून बहता रहा। घायलों की तड़प देख राहगीर अजय सीरसाम और अन्य लोग 108 एंबुलेंस और डायल 100 को कॉल करते रहे। लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण घायलों को एक मदतगार मोटर साइकिल सवार की मदर से पांढुरना सिविल अस्पताल पहुंचा। तब जाकर दोनो घायल को स्वास्थ सुविधा मिली।
बाइक और साइकिल में हुई थी टक्कर :-
बताया जा रहा है की तेज रफ्तार बाइक सवार बिरोली पार निवासी लोकेश बूवाडे ने साइकिल से जा रहे रामकिशन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे लोकेश के सिर ओर चेहरे पर गंभीर चोट रहने के कारण उसे नागपुर रेफर कर दिया। साइकिल सवार रामकिशन को भी गंभीर चोटें आई है लेकिन उसका इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने घायलों के दर्ज किए बयान :-
घटना के बाद महिला उपनिरीक्षक अनीता सराठे ने दोनो घायल के बयान दर्ज किए है। घायल रामकिशन पुलिस को घटना की सच्चाई बताई। हालांकि पुलिस ने दोनो के अलग अलग बयान दर्ज किए।