पांढुर्णा :-

 वर्धा नदी पर के पास हुई एक बेकाबू आयशर वाहन ने एक के एक दो डंपरों को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक हेल्पर की मौत अमरावती में  इलाज के दौरान मौत हुई हैं। मृतक का नाम धर्मेंद्र पिता शालीकराम भुरकुंडे है। जो महाराष्ट्र के वरुड का निवासी है। वही अन्य दो घायल सचिन राउत और भूषण का इलाज अमरावती के अस्पताल में जारी है। जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि वर्धा नदी के पास बेकाबू आयशर वाहन क्रमांक UP 71 AT 7437 तेज रफ्तार रहने से अचानक  बेकाबू होकर एक डंपर के साथ भिड़ंत करने  के बाद आयशर वाहन दूसरे नंबर में जा घुसा था। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हुए थे। जिनको अमरावती रेफर किया गया। था। जहा हेल्पर धर्मेंद्र की मौत हुई।

फरार है वाहन चालक , मामला दर्ज :

घटना के बाद आयशर वाहन क्रमांक UP 71 AT 7437 का चालक फरार है। हालांकि पांढुर्णा पुलिस ने डंपर को जप्त करके पुलिस अभिरक्षा में लाकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच अधिकारी राजेश रघुवंशी का कहना हैं। की हेल्पर की मौत होने के बाद डायरी पांढुर्णा थाने में बाद आयशर वाहन चालक पर और धाराओं की बढ़ोतरी होंगी।