पांढुर्णा ( मप्र ) :-
तिंगाव फोरलेन हाइवे पर शनिवार की दोपहर में एक सड़क दुर्घटना हुई है। जहा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद वापस लौटते समय श्रद्धालुओ से भरा एक ट्रैक्टर हाइवे के मोड़ पर अचानक पलट गया। इस हादसे में कुल 11 श्रद्धालु घायल हुए है। जिनमे से तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनमे से एक घायल की हालत गंभीर रहने से उसे नागपुर रेफर किया गया है।
इनको आई चोटे ,एक रेफर :-
मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायल खेड़िकला के निवासी है। घायल में जितेश पाटिल ,शुभम कुमरे,पीयूष धुर्वे, गोपाल धुर्वे , कौशल राकुसे ,शैलेश अमझिरे, पीयूष कुमरे, हितेश ढोके,,गौरव धुर्वे , सुभाष कुमरे ओर उमेश नामक युवक घायल हुए है। जिनमे से जितेश की हालत गंभीर रहने से उसे नागपुर रेफर कर दिया है। वही पीयूष धुर्वे ओर सुभाष कुमरे पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती है।
